फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकार राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में नजर आईं राखी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति रितेश ने अलग होने का फैसला किया था। अपने पति से तलाक को लेकर अभिनेत्री बीते कई समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों बनी हुई हैं। इसी बीच अभिनेत्री अब राखी सावंत के पूर्व पति रितेश में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री को धमकी दी है।
दरअसल, रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें धमकी दी। रितेश ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि वह किसी भी रियलिटी शो में उनसे ना मिले। रितेश ने अपने पोस्ट के कैप्शन में सरेआम चेतावनी देते हुए सभी को हैरान कर दिया है।