फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक कलाल आखिर कौन है? जिससे राखी सावंत शादी करने जा रही हैं... जानें सब कुछ

Thu, 29 Nov 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
rakhi sawant deepak kalal - फोटो : instagram
दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद अब राखी सावंत भी शादी करने जा रही हैं । इस बात की जानकारी राखी ने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर दी । शादी की डेट 31 दिसंबर है वहीं वेन्यू लॉस एंजेलेस तय किया गया है । राखी सावंत जिससे शादी करने जा रही हैं वो खुद भी फिल्म इंडस्ट्री के एक सिलेब्रिटी हैं । इनका नाम दीपक कलाल है । 
विज्ञापन

2 of 9
दीपक कलाल - फोटो : self
कार्ड को देखकर सोशल मीडिया यूजर को लग रहा था कि ये फेक है । यूजर का कहना था कि राखी सावंत ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं । अब अपनी शादी पर राखी सावंत का बयान आ गया है । उन्होंने शादी करने की बात कबूली है ।
विज्ञापन

3 of 9
deepak kalal - फोटो : instagram
राखी कहती हैं, 'इंडस्ट्री में सभी लोग शादी कर रहे हैं । मुझे लगा कि अब मुझे भी कर लेनी चाहिए । दीपक ने मुझे शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रपोज किया था और फिर मैंने हां बोल दिया। हमने शादी की डेट फाइनल की और अब तैयारियां शुरू कर दी हैं । मैं अपने फैंस को अपडेट करती रहूंगी । अब बस हमें फैंस और दोस्तों का प्यार-दुआएं चाहिए ।'
 

4 of 9
deepak kalal - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो राखी अपनी शादी में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान और करण जौहर को भी इनवाइट करेंगी । राखी सावंत ने अचानक शादी का खुलासा कर अपने फैंस को चौंका दिया है । साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि राखी सावंत जिससे शादी करने जा रही हैं वो लड़का कौन है । 
 
विज्ञापन

5 of 9
rakhi sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत को कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा क्वीन कहा जाता है इसलिए फैंस को लग रहा था कि वो ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं । राखी ने अब खुद ही अपनी शादी को कंफर्म कर दिया है । अब जान लेते हैं कि राखी ने अपने लिए जो दूल्हा पसंद किया है वो आखिर कौन है और क्या करता है?
 
विज्ञापन

6 of 9
rakhi sawant - फोटो : Instagram
इन दिनों दीपक कलाल टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8' में दिख रहे हैं । दीपक के बोलने का अलग अंदाज और उनके जोक की वजह से वो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । कलाल पुणे के रहने वाले हैं । 45 साल के दीपक इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं । 
 
विज्ञापन

7 of 9
rakhi sawant
पॉपुलर होने से पहले दीपक पुणे के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करते थे । वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं और उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है । दीपक ने क्लास 10 तक ही पढ़ाई की है । आर्थिक परेशानियों की वजह से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था । 

8 of 9
राखी सावंत - फोटो : self
इसके बाद उन्होंने बांद्रा के एक कॉलेज से एक छोटा सा होटल मैनेजमेंट कोर्स किया। फिर उन्हें मुंबई के 3 स्टार होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब मिल गई । दीपक दावा करते हैं कि वो पाकिस्तान और बांग्लादेश मेंकाफी पॉपुलर हैं । अब वो भारत में भी पॉपुलर होना चाहते हैं । 
विज्ञापन

9 of 9
Rakhi Sawant - फोटो : social media
दीपक का कहना था कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया था और ऑडिशन भी दिया था । बाद में उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया । साल 2011 में दीपक उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उनका एक वीडियो सामने आया था । इस वीडियो का टाइटल था -  'मोदी जी मैं आपको पप्पी दूंगा ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें