बॉलीवुड में इन दिनों जहां शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में हर बात में आगे रहने वाली कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत कहां पीछे रहने वाली थीं। राखी ने अपने लिए लड़का ढूढ़ लिया है। नाम है दीपक कलाल। दीपक कलाल क्या करते हैं ये जानने के लिए आप उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देख सकते हैं। जवाब आपको खुद ही मिल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal
खैर अब आते हैं शादी की डेट पर। राखी सावंत और दीपक कलाल ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों लॉस एंजेल्स में 31 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। जबसे राखी ने अपनी शादी की घोषणा की है, हर दिन वह किसी न किसी प्रेस कॉन्फेंस में देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
rakhi sawant
- फोटो : file photo
अक्सर प्रेस कॉन्फेंस में अकेली नजर आने वाली राखी सावंत इस बार अपने होने वाले पति दीपक कलाल के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने कई दिलचस्प बातें भी की। दोनों ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान खूब हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान राखी ने दीपक को पतीला तक कह दिया। हद तो तब हो गई जब दीपक कलाल ने देश को बलात्कार जैसे अपराध से बचाने का अजीब आइडिया सुझाया।
4 of 6
rakhi sawant
प्रेस कॉन्फेंस में दीपक ने कहा- हम जल्द ही एक डॉल बनाने वाले हैं सिलिकॉन डॉल...उस डॉल का नाम होगा राखी सावंत...राखी सावंत डॉल एक ऐसी डॉल होगी जो युवा लड़कों के लिए कारगर होगी। इसके बाद कभी समाज में कभी बलात्कार नहीं होगा....इससे समाज में हो रहे बुरे कामों पर रोक लगेगी। ये बलिदान मेरी राखी करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
rakhi sawant
- फोटो : file photo
इस पर राखी ने कहा- हे प्रभु मैं तो पति ढूढ़ रही थी आपने ये क्या भेज दिया... तुम मेरी डॉल बनाकर समाज से बलात्कार करवाओगे। तुम्हें शर्म नहीं आती है कैसे होने वाले पति हो तुम।
इस पूरे प्रेस कॉन्फेंस में दोनों गाली गलौच करते नजर आए। इतना ही नहीं दीपक कलाल ने ये भी कहा- "हमारी शादी का बजट ज्यादा नहीं, सिर्फ 70 करोड़ है। इस पर राखी ने टोका कि उन्होंने उनसे 85 करोड़ की बात कही थी, 15 करोड़ कहां गए? दीपक ने कहा कि कुछ पैसा कपड़ों का कम हो गया। अब दोनों की शादी में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आप फिलहाल राखी के वीडियोज देखिए।