फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत बोलीं- 'मां ने फेंका हुआ खाना खिलाकर हमें बड़ा किया', इतना कहते ही फूट फूटकर लगीं रोने

Sat, 18 Jan 2020 04:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी सावंत को विवाद का दूसरा नाम कहा जाता है। राखी हमेशा अपने किसी न किसी बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं। लेकिन इन सब के हटकर राखी को उनके अतीत को लेकर फैंस का भरपूर प्यार भी मिलता है।
विज्ञापन

2 of 6
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी जब-जब कहती हैं कि उन्होंने अपना बचपन बेहद गरीबी में बिताया है उनके फैंस उनके सपोर्ट में खड़े हो जाते हैं। एक बार फिर राखी ने कुछ ऐसा ही कहा है। राखी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात का है।
विज्ञापन

3 of 6
Rakhi sawant - फोटो : Twitter
इस वीडियो में राजीव कहते हैं- आज इस शो पर कोई कंट्रोवर्सी नहीं होगी। ऐसी कोई चीज नहीं होगी जो आज हैडलाइन बनेगी क्योंकि आज मैं राखी सावंत से नहीं बल्कि नीरू भेड़ा। इस पर राखी कहती हैं वो मैं ही हूं। राजीव आगे पूछते हैं किस माहौल में आपकी परवरिश हुई।

4 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : social media
इस पर राखी कहती हैं- ''हाथ कापंते हैं मेरे। सच्चाई बताना दिल गवारा नहीं करता। बहुत ही गरीबी में मैं पली बढ़ी। जब मैं पेट में थी तो मेरी मां पत्थरों पर खाना बनाती थी। हमारे पास खाने के लिए नहीं होता था। मुश्किल से लोगों का फैंका हुआ खाना खाकर हम लोग बड़े हुए। फेंका हुआ खाना उठाकर हम लोग खाते थे। मेरी मां अस्पताल में आया थीं।'' इतना कहते ही राखी फूटफूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन

5 of 6
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
राखी ने जो वीडियो शेयर किया है वह बहुत पुराना है लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इसी शो में राखी ने खुलासा किया था कि मेरे परिवार ने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में जाने की इजाजत कभी नहीं दी और अगर वे मुझे नाचते देख लेते तो पीटकर लाल-पीला कर देते। आखिरकार मैं जब मुंबई पहुंची, तो मैंने कई निर्माताओं के सामने नाचना और अपनी प्रतिभा दिखाना शुरू किया, जिन्होंने मुझे बुरी नजर से भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राखी सावंत - फोटो : instagram
राखी ने कहा था, 'मैंने सोच लिया था कि ऐसे लोगों के सामने डांस करने से अच्छा है मैं डांस बार में डांस करूंगी। मैंने कई बार ठुकराए जाने का सामना किया और लुक व रंग-रूप सुधारने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। जब सर्जरी रूम में मैं नीरु भेड़ा के रूप में गई थी, लेकिन वहां अपने बेहतर रंग-रूप के साथ राखी सावंत के रूप में निकली।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें