बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ को राखी सांवत ने फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन कहा है। राखी की नजर में कैटरीना दो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि राखी सावंत की फिल्म 'एक कहानी जूली की' और कैटरीना की 'बार-बार देखो' एक साथ रिलीज हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'
2 of 5
राखी को इस बात का कोई डर नहीं है कि कैटरीना कैफ की फिल्म से उनकी फिल्म की टक्कर होगी। राखी को लगता है कि 'फितूर' और 'फैंटम' के फ्लॉप होने के बाद कैटरीना में पहले वाली बात नहीं रही और वो आसानी से कैट को चैलेंज कर सकती हैं। जब इस बारे में राखी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को मेरी फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ के साथ ही कटरीना कैफ की फिल्म ‘बार बार देखो’ रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'
3 of 5
राखी ने कहा कि मैं कैटरीना को जबदस्त टक्कर देना चाहती हूं। यही मेरा इरादा है। कैट तो दो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, तो फिर उनसे क्या डरना।" फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ शीना बोरा मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें राखी सावंत, इंद्राणी मुखर्जी का रोल प्ले कर रही हैं।
'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'
4 of 5
राखी का कहना है कि तमाम बड़े एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, कपिल शर्मा, गोविंदा, टीवी कलाकार, क्रिकेटर, ये सभी सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। राखी ने कहा कि ये सभी कलाकार इस बात को लेकर खुश हैं कि वो पहली बार ‘आइटम गर्ल’ से हटकर किसी फिल्म में हीरोइन बनकर आ रही हैं।
'कैटरीना तो फ्लॉप फिल्मों की हीरोइन हैं, अब उनमें वो बात नहीं रही'
5 of 5
katrina
राखी ने आगे कहा कि बॉलीवुड में अब बहुत आड़ी-टेढ़ी हीरोइनें आ रही हैं। इसलिए राखी ने सोचा कि अब उन्हें भी आइटम गर्ल से ऊपर उठकर हीरोइन बनना चाहिए। ऐसे में जैसे ही उन्हें अवध शर्मा ने फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ में रोल का ऑफर दिया तो राखी ने तुरंत हां कर दी।