ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ महीनों में अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद के कारण चर्चा में रही हैं। राखी ने आदिल पर चोरी, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आदिल के साथ अपनी कानूनी लड़ाई के बीच भी राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अभिनेत्री उनकी याद में रोती नजर आती हैं, तो कभी रोजा रखती हैं। हालांकि, इस बार राखी आदिल की वजह से नहीं बल्कि बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा की नकल करने के लिए सुर्खियों में हैं, जो नेटिजन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आया है।