फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा बीनकर राखी सावंत की मां करती थीं गुजारा, ऑडिशन में कई बार हुई थी ऐसी हरकत

Mon, 25 Nov 2019 12:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media
राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में रहती हैं, इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाता है । राखी सावंत ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम हासिल किया है । राखी एक बेहतरीन डांसर हैं और कैमरे को फेस करना उन्हें अच्छे से आता है । फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने कई हिट आइटम सॉंग्स दिए हैं। आज राखी सावंत का जन्मदिन है।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : social media
राखी सावंत करीब 22 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं लेकिन शायद ही किसी को उनका असली नाम पता हो । राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर राखी सावंत रख लिया। फिल्मों में काम पाना राखी के लिए आसान नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
rakhi sawant - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने संघर्ष का खुलासा किया था। राखी ने कहा था, 'मैं घर से भागकर यहां आई थी । मैंने सब अपने दम पर किया। मेरा नाम तब नीरू भेड़ा था। जब मैं ऑडिशन देने जाया करती थी तो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मुझे अपना टैलेंट दिखाने के लिए कहते थे।'

4 of 5
rakhi sawant
'मैं तब नहीं जानती थी कि वो किस टैलेंट को दिखाने की बात कर रहे हैं। मैं तस्वीरें लेकर उनके पास जाती तो वे दरवाजा बंद कर देते थे। मैं जैसे-तैसे वहां से बाहर निकलती थी।' राखी सावंत ने ये भी बताया था कि उनकी मां एक अस्पताल में आया का काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rakhi Sawant
राखी सावंत ने बताया कि उन्होंने बहुत गरीबी के दिन देखे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी मां अस्पताल में आया थीं और वहां कचरा-पट्टी उठाती थीं । हमारे यहां खाने की भी दिक्कत थी । हम लोग छोड़ा हुआ खाना ढूंढकर खाते थे।' 

छोटे-मोटे काम से करोड़ों कमा लेती हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत, 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें