फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत को यूं ही नहीं कहते ड्रामा क्वीन, इन 9 विवादित बयानों से बटौरी हैं सुर्खियां

Sun, 25 Nov 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
rakhi sawant - फोटो : file photo
डांसर राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को होता है। उन्हें मीडिया की खबरों में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है। राखी के नाम के साथ अगर कुछ सबसे पहले याद आता है तो वह है ड्रामेबाजी और कंट्रोवर्सी। वह खबरों में रहने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं। इस वजह से वह कई बार विवादों में भी आ चुकी हैं और विवादित बयान भी दे चुकी हैं। यकीन न हो तो देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी सावंत जब फिल्मी दुनिया में आई थीं तब कुछ और लगा करती थीं और अब कुछ और लगती हैं। ये सारा कमाल है उनकी कॉस्मेटिक सर्जरी का। उनकी सर्जरी से ज्यादा बवाल उठा उनके बयान पर, उनका कहना था, ''जो गॉड नहीं देता वह डॉक्टर देता है''। हालांकि हमें तो नहीं लगता कि सर्जरी के बाद भी राखी में कुछ खास बदलाव आया है।
विज्ञापन

3 of 8
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला
राखी ने उस समय हड़कंप मचाया जब मीका सिंह ने उन्हें किस कर लिया था। दोनों एक पार्टी में थे जब ऐसा हुआ।

4 of 8
rakhi sawant - फोटो : file photo
यह बात एक बार फिर सामने आई जब कंगना रनौत ने बोला था कि वे राखी नहीं है जो किस के बहाने पब्लिसिटी बटोरेंगी। राखी ने इसका जवाब दिया कि कंगना को मीका सिंह को किस करना चाहिए अगर वे शोहरत पाने के लिए इतनी ही बेताब हैं तो।
विज्ञापन

5 of 8
राखी सावंत - फोटो : self
राखी और एक्ट्रेस कायनाज परवेज के लिपलॉक ने भी लोगों को दंग किया था। दोनों फिल्म खामोश के प्रीमियर में गई थीं।
विज्ञापन

6 of 8
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी सांवत और उनके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड अभिषेक भी काफी चर्चा में रहे थे। दोनों ने नच बलिए डांस शो में भी भाग लिया था लेकिन जीत न पाने पर राखी ने चैनल वालों पर केस कर दिया कि उनके वोटों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वैसे राखी ने अपने उसी ब्यॉयफ्रेंड से सार्वजनिक तौर पर ब्रेकअप कर प्रेस के सामने उनकी जम कर बुराई भी की थी और फिर खबरों में छा गई थीं।
विज्ञापन

7 of 8
rakhi sawant - फोटो : file photo
राखी का स्वयंवर तो याद ही होगा। कितने जोर शोर से राखी ने टीवी के जरिए अपना पति ढूंढना चाहा था और शो में कनाडा रिटर्न इलेश को जयमाला भी पहना कर विजेता घोषित किया था। वो बात अलग है कि दोनों कुछ महीनों बाद अलग हो गए थे।
विज्ञापन

8 of 8
राखी सावंत - फोटो : file photo
पिछले लोकसभा चुनाव में राखी ने अपनी ही राजनीतिक पार्टी भी बना डाली थी जिसका नाम रखा था राष्ट्रीय आम पार्टी। हालांकि चुनाव के बाद वे रिपब्लकिन पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़ गई थीं। लेकिन अचानक अपनी पार्टी बनाने और बड़ी बड़ी बातें करने को लेकर एक बार फिर कैमरे की नजर उन पर पहुंची थी। उनका चुनाव चिन्ह मिर्ची था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें