फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 की इस कंटेस्टेंट पर इस कदर फिदा हैं राखी सावंत, कहा- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए

Mon, 30 Apr 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Instagram
राखी सावंत जो बोलती हैं, डंके की चोट पर बोलती हैं। एक से बढ़कर एक विवादित बयान देकर 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन'  के तौर पर पहचान कायम कर चुकीं राखी सावंत इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की एक कंटेस्टेंट पर इस कदर फिदा हैं कि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड तक की हकदार बता दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rakhi Sawant - फोटो : Instagram
जिस कंटेस्टेंट से राखी सावंत इतनी इंप्रेस हैं वह कोई और नहीं बल्कि अर्शी खान हैं। यह वहीं अर्शी खान जिन्हें शो के दौरान झगड़ों और बयानों की वजह से 'जिल्लत के लड्डू' मिले। वहीं, शो से बाहर होने के बाद जब वह एकता कपूर की बॉक्स ऑफिस क्रिकेट का हिस्सा बनीं, तो वहां राखी सावंत से भी झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आईं।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan - फोटो : Instagram
हालांकि, बीसीएल के दौरान ही राखी और अर्शी की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि राखी ने उन्हें बेहतरीन एक्टर तक घोषित कर दिया।

4 of 5
Arshi Khan - फोटो : Instagram
अर्शी खान हाल ही में राखी सावंत के साथ दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। यहां उन्होंने डांस परफॉर्मेंस भी दी। कुछ दिन पहले ही अर्शी खान ने 'बिग बॉस-11' कंटेस्टेंट सब्यसाची सतपथी के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। टीवी के मशहूर एक्टर सचिन खुराना के साथ वह शो स्टॉपर बनीं। ट्रेडिशनल अवतार में वह बहुत आकर्षक लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कठुआ गैंगरेप और आसाराम की उम्रकैद के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता। जो होता है सहमति से होता है। आज कल तो लड़कियां कहती हैं, कुछ भी कर लो, मुझे काम दे दो। इसमें प्रोड्यूसर्स की क्या गलती है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें