खुद को बाबा बताने वाले सलाखों को पीछे राम रहीम एक बार फिर डेरे में दिखाई देंगे। उनके साथ 'हनीप्रीत' भी नजर आएगी। यकीनन, हनीप्रीत को पुलिस पकड़ न पाएगी। जानिए क्या है माजरा?
विज्ञापन
2 of 7
rakhi sawant
हैरान मत हों, बात हो रही है, राम रहीम और हनीप्रीत पर बनने जा रही फिल्म की। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रजा मुराद राम रहीम का और राखी सावंत बेटी हनीप्रीत का रोल निभाती नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 7
raza murad
खबरो की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म के जरीए राम रहीम के काले कारनामों को पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम तैयार हो चुकी है। फिल्म को आशुतोष मिश्रा डायरेक्ट करेंगे। इसके साथ ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान फिल्म में जांच अधिकारी का रोल निभाते नजर आ सकते हैं।
4 of 7
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग आज से दिल्ली में शुरू हो रही है। फिल्म में राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी के रिश्ते की पूरी कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
sant gurmeet ram raheem singh insa
इसके साथ ही फिल्म में राम रहीम के राजनैतिक दबदबे को भी दिखाया जाएगा कि किस तरह एक बलात्कारी बाबा की शरण में सरकार और उसके मंत्री झुक जाते थे और सरकार उसे 'Z' कैटेग्री की सुरक्षा प्रदान करती थी।
विज्ञापन
6 of 7
गुरमीत राम रहीम
रेप करने के लिए राम रहीन जिन कोड शब्दों का इस्तेमाल करता था उन्हें भी फिल्मों में दिखाया जाएगा। राम रहीम को फिल्मों का काफी शौक था। उसने खुद कई फिल्में बनाई हैं जिनमें ज्यादातर रोल वो और हनीप्रीत ही निभाते थे। इसके साथ ही इन फिल्मों में हनीप्रीत उसे असिस्ट करती थी।
आपको बता दें कि साध्वियों से बलात्कार का देषी राम रहीम इन दिनों 20 साल की सजा काट रहा है। उसने धर्म की आड़ की अरबों की संपत्ती कमाई है। राम रहीम फिल्मों के अलावा घरेलू उत्पाद का व्यापार भी करता था। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सिनेमा हॉल और अनाथ आलय भी उसने अपने ढेरे में ही बनाए हुए थे।