राखी सावंत बॉलीवुड की सबसे विवादित सेलिब्रिटी में से एक हैं। मुद्दा कोई भी हो, राखी उस पर अपनी राय दे ही देती हैं। अजीबों गरीब बयान देने में ड्रामा क्वीन का कोई सानी नहीं है। वह अक्सर अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो शेयर करती हैं जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी, साथ ही आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई इंसान ऐसे-ऐसे बयान कैसे दे पाता है।