फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

Wed, 14 Dec 2016 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' ये वही गीत जो अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड की सुंदर हीरोइनों में से एक राखी गुलजार के लिए गाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि असल जीवन में राखी आज बहुत अकेली, सबसे दूर और गुम हो गईं है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई नाम हैं, जो आज गुमनाम हो चुके हैं। समय के साथ उन्हें भुला दिया गया है और राखी उनमें से एक हैं। 
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

2 of 8
राखी गुलजार कभी लाखों, करोड़ों दिलों की धड़कन थीं। उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट की दुनिया दीवानी थी। आज राखी मुंबई से 50 किलोमीटर दूर पनवेल स्थित एक घर में इंडस्ट्री की हर चमक-दमक से दूर रहने के लिए विवश हैं। वो कम दिखती हैं, बाहरी लोगों से कम बोलती हैं और अपनी दुनिया में खोई रहती हैं। पिछले 7 सालों से वो लाइमलाइट से दूर हैं।
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

3 of 8
बेहद सुंदर दिखने वाली इस हीरोइन ने अपने लुक को बिल्कुल बदल दिया है। जबकि उनकी उम्र की रेखा, हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेसेस ने समय के साथ अपने आपको पूरी तरह से मैंटेन करके रखा है। 

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

4 of 8
राखी के करियर की सबसे बड़ी विशेषता है कि वह फिल्मों में अपने किरदार को लेकर दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह कभी किसी के पीछे नहीं दौड़ीं। उन्होंने हमेशा ऐसे किरदार निभाए जिससे उनकी एक अच्छी छवि दर्शकों के दिल-दिमाग में लंबे समय तक छपी रह सके।
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

5 of 8
राखी ने अपने समय के तमाम मशहूर निर्देशकों के साथ काम किया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने 11 फिल्में की हैं। वो कभी फिल्मों हीरोइन के रूप में नजर आईं तो कभी मां के किरदार में। वैसे राखी ने मां के रोल में कई यादगार रोल किए हैं जिनमें करण अर्जुन, राम लखन, सोल्जर, बाजीगर जैसी फिल्मों के नाम लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

6 of 8
राखी की जिंदगी में गुलजार का आना एक अलग मोड़ लेकर आया था। साल 1973 में गुलजार से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम न करने का फैसला किया। दरअसल गुलजार खुद नहीं चाहते थे कि राखी फिल्मों में काम करे। लेकिन जब उन दोनों की बेटी मेघना करीब डेढ़ वर्ष की थी तब ये रिश्ता टूट गया। 
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

7 of 8
गुलजार से अलग होने के बाद वो दोबारा अकेली हो गईं। अकेलेपन के इस दर्द के बीच उन्होंने फिल्मों में काम करने को ही अपने जीने का जरिया बना लिया। राखी के लिए उनकी दूसरी पारी धमाकेदार रही जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। इनमें 'कभी-कभी', 'कसमें वादे', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'दूसरा आदमी', 'जुर्माना', 'काला पत्थर' के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

7 सालों की गुमनामी के बाद नजर आई राखी गुलजार, अब दिखती हैं ऐसी

8 of 8
आपको बता दें कि 2009 के बाद वो बड़े परदे पर कभी नहीं दिखीं। उनके कुछ करीबियों का कहना है कि राखी को अब अलग रहना ही पसंद है। वो चुपचाप और शांत तरीके से अपनी बाकी जिंदगी जीना चाहती हैं। ऐसे में सबसे अलग होते हुए राखी धीरे-धीरे बॉलीवुड की ग्लैमरस लाइफ स्टाइल से दूर हो गईं। आज अगर आप उन्हें देख लें तो पहली नजर में पहचान नहीं पाएंगे। राखी को नेशनल अवॉर्ड से लेकर पद्मश्री पुरस्कार तक मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें