फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ की ये हीरोइन 15 साल बाद करेंगी वापसी, इतनी बदल गईं अब पहचान पाना मुश्किल

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी गुलजार
सिल्वर स्क्रीन पर कभी अपनी खूबसूरती और अदाकारी के जलवे बिखेरने वालीं एक्ट्रेस राखी आखिरी बार साल 2009 में आई फिल्म 'क्लासमेट' में दिखी थीं। उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। यही नहीं राखी पब्लिक इवेंट्स में भी कम ही नजर आती हैं। इससे पहले वह महाराष्ट्र राज्य मराठी चित्रपट महोत्सव अवॉर्ड समारोह में भी नजर आई थीं। जिसमें वह काफी बदली हुई दिखीं।
विज्ञापन

2 of 5
राखी
1970 के दौर में 'शर्मीली', 'कभी-कभी' और 'परोमा' में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं राखी गुलजार अब 15 सालों बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी। राखी की सबसे ज्यादा हिट फिल्में अमिताभ बच्चन के साथ रही हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक बांग्ला फिल्मों के दिग्गज निर्देशक गौतम हलदार की फिल्म में राखी एक्टिग करती हुई दिखेंगी। यह फिल्म बंगाली और हिंदी दोनों भाषाओं में होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन के साथ राखी गुलजार
फिल्मों में फिर से वापसी के सवाल पर राखी का कहना है कि 'मैंने लगातार कई फिल्मों के ऑफर को ठुकराया लेकिन जब निर्देशक गौतम हलदार मेरे पास आए तो मैं उन्हें मना नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मोती नंदी के क्लासिक नॉवेल 'बिजोलीबालार मुक्ति' पर आधारित होगी।'

4 of 5
राखी गुलजार
यह फिल्म मुख्यत: बंगाली भाषा में है साथ ही फिल्ममेकर इसका हिंदी वर्जन भी ला रहे हैं। राखी ने आगे बताया कि 'इस फिल्म का विषय काफी गंभीर है। इसमें 70 साल की एक विधवा की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म मूलत: बंगाली में है लेकिन अब निर्देशक के कहने पर हिंदी में भी डब करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी गुलजार
राखी मुंबई और उसकी चमक-धमक से दूर पनवेल स्थित एक घर में रहती हैं। पति गुलजार से शादी टूटने के बाद राखी ने खुद को अपने आप में ही समेट लिया और गुमनाम रहने लगीं। वहीं उनकी बेटी की बात करें तो मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म 'राजी' है जिसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें