फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘आंधी’ की शूटिंग के दौरान हुई इस घटना ने बिगाड़ दिया राखी और गुलजार का बसेरा, मुरझा गए रिश्ते

Sat, 15 Aug 2020 11:51 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
राखी और गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पश्चिम बंगाल में राणाघाट के मजूमदार परिवार में आजादी का दिन दूने उल्लास के साथ मनाया गया था। सन 47 में 15 अगस्त को ही उनके घर लक्ष्मी आई, नाम रखा गया राखी। हिंदी और बंगाली सिनेमा में राखी को बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना गया। भारतीय सिनेमा में अपने शानदार काम के लिए उन्हें 16 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है। इसमें आठ बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए, जबकि आठ बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकन रहा। इस हिसाब से वह अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित होने वाली दूसरी अभिनेत्री हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
राखी गुलजार और गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करियर के आंकड़े तो इनके बहुत ऊंचे हैं लेकिन परिवार के मामले में राखी कभी सुखी नहीं रह पाईं। अपने जीवन में उन्होंने दो शादियां कीं लेकिन दोनों ही शादियां विफल रहीं। मौजूदा समय में वह मशहूर कवि और लेखक गुलजार की पत्नी हैं। यह बात अलग है कि ये दोनों साथ नहीं रहते। इस 15 अगस्त को राखी अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की प्रेम कहानी सुनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राखी का जन्म पश्चिम बंगाल में राणाघाट नामक जगह पर 15 अगस्त 1947 को हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा वहीं के एक गर्ल्स स्कूल में हुई। राखी उस वक्त सिर्फ 16 साल की थीं जब एक बंगाली फिल्म निर्देशक और पत्रकार अजय बिस्वास से उनकी शादी हो गई। यह वर्ष 1963 की बात है लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। दरअसल, राखी के पिता का बांग्लादेश में जूतों का व्यापार था। बंटवारे के बाद उन्होंने अपना व्यापार बंगाल में ही सेट कर लिया। राखी की परवरिश शुरुआत से ही बड़े प्यार से हुई थी लेकिन जब उनकी शादी हो गई तो अजय के घर का माहौल उन्हें रास नहीं आया। दो साल बाद ही राखी और अजय का तलाक हो गया।

4 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय के संपर्क में आने के बाद राखी फिल्मों के मामले में थोड़ी रुचि लेने लग गई थीं। अजय से अलग होने के बावजूद वह फिल्मों के बारे में सोचती रहीं और उन्हें सबसे पहले बंगाली फिल्मों से ही काम करने का मौका मिल गया। हालांकि, जल्द ही निर्देशक राखी के हुनर को समझ गए। इसलिए उन्हें हिंदी फिल्मों में भी बहुत ही जल्द काम करने का मौका मिल गया। उनकी सबसे पहली हिंदी फिल्म रही 'जीवन मृत्यु'। यहीं से उनका फिल्मी कारवां शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं उन दिनों संपूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार भी अपना करियर बनाने में व्यस्त थे। जिस वक्त राखी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत की, गुलजार उस समय फिल्में लिखने के मामले में एक बड़ा नाम बन चुके थे। साथ ही वह अभिनेत्री मीना कुमारी के साथ संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहे। उसी दौरान एक फिल्मी पार्टी में राखी की मुलाकात गुलजार से हुई। बताया जाता है कि गुलजार पहली ही मुलाकात में राखी को अपना दिल दे बैठे थे। इन दोनों ने बात को आगे बढ़ाने में बिल्कुल भी देर नहीं की और वर्ष 1973 में ही शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 11
राखी, गुलजार, मेघना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शादी से पहले गुलजार और राखी के बीच एक सौदा हुआ था कि शादी के बाद राखी फिल्मों में काम नहीं करेंगी। राखी भी इस बात को मान गईं और इन दोनों का जीवन खुशियों से भर गया। लेकिन, वक्त को तो कुछ और ही मंजूर था। शादी के साल ही राखी ने एक बच्ची को जन्म दिया। इन दोनों ने उस बच्ची का नाम प्यार से मेघना रखा। बच्चे के जन्म के बाद राखी सारा दिन घर पर ही रहतीं और उसकी देखभाल में ही अपना समय बताती थीं। लेकिन, जब यह करते हुए कुछ दिन बीते तो राखी को लगा कि उनके पास करने के लिए कुछ है ही नहीं। इसलिए उन्होंने फिल्मों में फिर से काम करने की ठानी। सारी दिक्कतें यहीं से शुरू हुईं।
विज्ञापन

7 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राखी फिल्मों में काम करना चाहती थीं जबकि गुलजार ऐसा नहीं चाहते थे। वह अपनी परेशानी भी गुलजार को बताती हैं कि वह घर पर बैठे-बैठे बोर हो जाती हैं। ऐसे में अगर काम ना करें तो क्या करें? गुलजार ने उन्हें शादी से पहले की बात याद दिलाई। उस समय उनके काम को देखते हुए राखी के पास बड़े-बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशक उन्हें फिल्में ऑफर कर रहे थे। शादी से पहले राखी को उम्मीद थी कि बाहर के निर्देशकों के साथ नहीं तो वह खुद गुलजार की फिल्मों में तो काम कर ही सकेंगी। जब राखी ने गुलजार से इस बारे में बात की तो मामला और बिगड़ गया।

8 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह बात उस वक्त की है जब गुलजार अपनी फिल्म 'आंधी' के लिए लोकेशन ढूंढने के लिए कश्मीर गए। उनके साथ राखी भी गईं। एक समय की बात है जब फिल्म के मुख्य कलाकार संजीव कुमार और सुचित्रा सेन पार्टी कर रहे थे। संजीव ने शराब थोड़ी ज्यादा पी ली थी। यह देखते हुए सुचित्रा अपने कमरे में जाने लगीं लेकिन संजीव ने उनका हाथ पकड़ लिया और जाने नहीं दिया। जब इन दोनों के बीच में थोड़ी छीना झपटी होने लगी है तो बीच में गुलजार आ गए। गुलजार ने संजीव से सुचित्रा का हाथ छुड़ाया और उन्हें उनके कमरे तक छोड़ने गए।

9 of 11
राखी और गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिक्र मिलता है कि जब सुचित्रा को कमरे में छोड़कर गुलजार वापस आ रहे थे तो रास्ते में राखी खड़ी हुई थीं। वह गुस्से में थीं। उन्होंने गुलजार से पूछा कि अपनी पसंदीदा हीरोइन को कमरे तक छोड़कर आने में उन्हें कैसा लगा? यह बात गुलजार को अच्छी नहीं लगी और वह बात को टालते हुए आगे बढ़ने लगे। वह नहीं चाहते थे कि सभी लोगों के सामने कोई तमाशा हो। लेकिन, राखी ने उन्हें नहीं जाने दिया और उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो गईं। यहां गुलजार को गुस्सा आया और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से इस बारे में खूब लिखा गया कि उस दिन राखी खूब रोईं। कहा तो ये भी गया कि गुलजार ने उस दिन राखी पर हाथ उठा दिया था।

10 of 11
राखी गुलजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहते हैं कि इस घटना के बाद गुलजार ने अपने आप को कमरे में बंद किया और वह शराब के नशे में धुत हो गए। उन्होंने अपनी गलती मानी और राखी को मनाने की कोशिश की। लेकिन, राखी के यह बात दिल में उतर गई थी। वह इस को भूल ही नहीं पा रही थीं। इसलिए, वह काफी मनाने के बाद भी नहीं मानीं। आज तक राखी और गुलजार दोनों अलग-अलग रहते हैं। उनकी बेटी मेघना की शादी हो चुकी है और वह भी अपने पति के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
गुलजार और मेघना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुलजार अक्सर अपनी शायरियों और कविताओं में राखी को याद करते हैं और राखी भी गुलजार की कभी बुराइयां नहीं करतीं। दोनों एक दूसरे के काम की भी खूब सराहना करते हैं। इन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर सार्वजनिक तौर पर कभी कोई बखेड़ा नहीं किया। बेशक, ये उस समय से लेकर अभी तक अलग रहते हैं लेकिन ये कानूनी रूप से अब भी पति पत्नी हैं। क्योंकि, उनका तलाक नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें