फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन को मिलेगा इतना बड़ा अवॉर्ड, दादासाहेब के पोते ने यह कहकर जताई नाराजगी

Fri, 20 Apr 2018 12:15 PM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बतौर निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और अभिनेता हिंदी फिल्मों में योगदान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
समारोह के आयोजनकर्ता ग्लोकल थिंकर्स की उपाध्यक्ष पारुल सूद ने कहा, ‘फिल्म उद्योग के लिए असाधारण काम करने के लिए राकेश रोशन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देना सम्मान की बात है। उनकी हाल में निर्मित फिल्म ‘काबिल’ युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।’
विज्ञापन

3 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
वहीं भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर पुसालकर दिगवंत ने अपने दादा के नाम से अलग-अलग पुरस्कारों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। एक अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, दादासाहेब फाल्के अकादमी ही एक इकाई है जो लगातार पिछले 18 सालों से उनके दादा को सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है। 

4 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
पुसालकर ने बताया कि कुछ समय से बहुत सारे पुरस्कार समारोहों को दादासाहेब फाल्के के साथ जोड़ दिया गया है, जैसे दादासाहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड और दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड। इससे कन्फ्यूजन पैदा होता है, इसलिए वह इसके खिलाफ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award
पुसालकर ने आगे कहा, ‘केंद्र सरकार विश्वास दिलाने में नाकाम रही है। हाल ही में में विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, लेकिन हमें आज तक कभी भी किसी पुरस्कार समारोह (राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार) में नहीं बुलाया गया। मुझे नहीं लगता कि उनके पास हमारा पता भी होगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें