फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: जानिए राकेश रोशन की 10 खास बातें, समझ आ जाएगा क्या है 'K' का फंडा

Thu, 06 Sep 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood - फोटो : Deccan Chronical
एक्टर से डायरेक्टर बने राकेश रोशन का आज यानी 6 सितंबर को 69वां जन्मदिन है। उनका जन्म 6 सितंबर 1949 को बॉम्बे में हुआ था। उनकी बतौर एक्टर साल 1970 में आई पहली फिल्म 'घर-घर की कहानी' थी और बतौर डायरेक्टर साल 1987 में पहली फिल्म 'खुदगर्ज' थी जिसमें एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और जितेंद्र लीड रोल में थे..ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानेंगे उनसे जुड़ी ये 10 मुख्य बातें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rakesh roshan
1. राकेश रोशन का निक नेम गुड्डू है और चिंटू (ऋषि कपूर) और जीतू (जितेंद्र) उनके बेस्ट फ्रेंड्स की लिस्ट में हैं। तीनों की दोस्ती की मिसाल भी जाती है।

2. बता दें कि साल 2000 में अंडरवर्ल्ड ने राकेश रोशन पर हमला करवाया था जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। उनकी एक बेटी सुनैना है जिन्होंने राकेश पर एक किताब भी लिखी है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bollywood
3. बतौर अभिनेता राकेश रोशन का करियर फ्लॉप साबित हुआ है और साल 1980 में एक प्रोड्क्शन कंपनी खोल ली। उन्होंने फिल्म 'आप के दीवाने' प्रोड्यूस की जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन उनकी एक और प्रोड्यूस की गई फिल्म 'कामचोर' ने बड़ी सफलता हासिल की।

4 of 6
Bollywood
4. वहीं, 'कामचोर' और 'आप के दीवाने' के बाद वह प्रोड्क्शन के साथ-साथ डायरेक्शन में भी आ गए। साल 1987 में पहली फिल्म 'खुदगर्ज' को डायरेक्टर कर उन्होंने निर्देशिकी में कदम रखा था।

5. 'खुदगर्ज' के बाद उन्होंने बतौर निर्देशक 'किशन कन्हैया', 'करण-अर्जुन' जैसी फिल्में डायरेक्ट की जो बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।


6. यहीं से राकेश रोशन ने 'के' शब्द को अपना लकी शब्द मान लिया। क्योंकि 'खुदगर्ज', 'खून भरी मांग', 'काला बाजार', 'किशन कन्हैया', 'खेल', 'किंग अंकल', 'करण अर्जुन', 'कोयला', 'कहो ना प्यार है', 'कारोबार', 'कोई मिल गया' 'कृष', 'कृष 3' यह सभी फिल्में अंग्रेज़ी के 'के' (K) शब्द से ही शुरू होती हैं जो राकेश रोशन के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
rakesh roshan
7. साल 2000 में राकेश ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने बेटे ऋतिक के रूप में बड़ा सुपरस्टार दिया। ऋतिक ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में धूम मचा दी थी। यह फिल्म देश ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी हिट हुई थी। 

8. ऋतिक अपनी पहली ही फिल्म से वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। इस फिल्म ने कई सारे अवार्ड भी अपने नाम किये जिसमें राकेश को बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 

9. वहीं, राकेश की साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मिल गया' ने एक बार फिर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। इस फिल्म ने नेशनल अवार्ड अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rakesh roshan lifetime achievement award
10. आखिर में जानें राकेश और ऋतिक के बीच रिश्ते बहुत मधुर हैं और दोनों बाप-बेटे फिल्म को बहुत ही बारिकी से बनाते हैं। फिलहाल राकेश फिल्म 'कृष 4' के लिए काम कर रहे हैं तो वहीं ऋतिक फिल्म 'सुपर 30' में बिजी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें