फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोप लगते ही चौंके हिरानी, मेल कर बोले-लीगल बॉडी में जातीं, मीडिया में क्यों?

Mon, 14 Jan 2019 03:00 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajkumar hirani
बॉलीवुड को 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', '3 ईडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा है। हिरानी पर उनकी ही असिस्टेंट डायरेक्टर ने ये आरोप लगाए । महिला का कहना है कि हिरानी ने उसके साथ 6 महीने तक यौन शोषण किया । आरोप लगने के बाद हिरानी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है । 
विज्ञापन

2 of 6
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala
पहले राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। जब इस पर हिरानी की राय जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने ईमेल के माध्यम से अपनी बात रखी। अब खुद हिरानी ने इस पर बयान देते हुए कहा, 'ये सब मेरा नाम खराब करने की साजिश है ।'
विज्ञापन

3 of 6
rajkumar hirani - फोटो : file photo
हिरानी आगे कहते हैं, 'दो महीने पहले जब मुझे पता चला कि मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए गए हैं तो मैं खुद चौंक गया। मैंने खुद सुझाव दिया कि इस पूरे मसले को किसी लीगल बॉडी या फिर किसी कमेटी के पास लेकर जाना चाहिए लेकिन उसकी जगह मीडिया का सहारा लिया गया है। 
 

 

4 of 6
Rajkumar Hirani
'मैं पूरी शक्ति के साथ इन आरोपों को गलत करार देता हूं और इसे एक साजिश का हिस्सा बताता हूं। यह केवल मेरी इमेज खराब करने की कोशिश मात्र है।' बता दें कि कि असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण की बात प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को मेल कर बताई थी । 
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार हिरानी
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajkumar hirani
महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें