फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने साझा किया कॉमेडियन का गाना गाते हुए वीडियो, भावुक हुए फैंस

Sat, 22 Oct 2022 03:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को इस दुनिया से अलविदा कहे तकरीबन एक महीना हो चुका है, लेकिन आज भी फैंस के जहन में उनकी यादें ताजा हैं। आज राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने दिवंगत कॉमेडियन का एक अनदेखा वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बेहद भावुक नोट भी लिखा है। इस पोस्ट को देखने के बाद राजू श्रीवास्तव के फैंस भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Health Update: सलमान खान की हेल्थ को लेकर सामने आई जानकारी, इस दिन से शूट पर लौटेंगे भाईजान

विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
शिखा श्रीवास्तव ने राजू श्रीवास्तव का जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वह कमरे के अंदर बैठकर किशोर कुमार का गाना 'यादों में वो सपनों में हैं' गाते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिखा श्रीवास्तव ने लिखा- "आपको गए हुए एक महीना हो गया है लेकिन हम जानते हैं कि आप अभी भी हमारे साथ हैं और आगे भी रहेंगे..."।
 

Thank God vs Ram Setu: अजय देवगन या अक्षय कुमार, एडवांस बुकिंग में किसने दी किसको मात? यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

3 of 4
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने अपनी पोस्ट में नोट साझा करते हुए लिखा- "धड़कन का बंधन तो धड़कन से है, नैना मेरे असुअन भरे पूछ रहे गए हो कहां, यादों में हो बातों में हो अब तो सिर्फ सपनो में हो...नहीं पता था की ये गाना इतनी जल्दी (सिर्फ 12 दिन में) हकीकत में तब्दील कर दोगे । नहीं पता था की धड़कन ही धोखा दे जाएगी, सबको हंसाते-हंसाते हमें यूं रुला जाओगे।
 

KRK: केआरके ने रणवीर सिंह के अभिनय पर उठाया सवाल! फिल्म 'सर्कस' को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल नजर आए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "भाई आपको कभी नहीं भुला पाएंगे, लव यू भाई, मिस यू"। वहीं दूसरे ने कमेंट किया- "यकीन नहीं होता आज भी"। इसी तरह से अन्य ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें