फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastava Health Update: आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर राजू श्रीवास्तव, डॉक्टर ने बताया कब आएगा होश

Wed, 17 Aug 2022 12:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/
लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहा है। राजू श्रीवास्तव के फैंस की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक दिन कॉमेडियन का हेल्थ अपडेट जारी किया जाता है। 17 अगस्त का अपडेट भी सामने आ गया है। राजू के बिजनेस मैनेजर के मुताबिक, अब कॉमेडियन की हालत में थोड़ा सुधार है। हालांकि वह अब भी आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो यह सुनिश्चित करने के लिए किसी भी रिश्तेदार, दोस्त या परिवार के सदस्यों को राजू श्रीवास्तव से मिलने नहीं दिया जा रहा है। राजू के बिजनेस मैनेजर नयन सोनी ने पीटीआई को बताया कि "राजू की हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। वह उपचार का जवाब दे रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और वह अब अपने शरीर के अंगों को थोड़ा सा हिला रहे हैं। वह अभी भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने सूचित किया है कि उन्हें होश में आने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।"
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन, राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने भेजे ऑडियो मैसेज
राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाए जा सकें। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे हैं, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा 'राजू उठो, बस बहुत हुआ', अभी बहुत काम करना है। 
विज्ञापन

4 of 4
Kaushambi : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव। - फोटो : Kaushambi
वर्कफ्रंट
राजू श्रीवास्तव के वर्कफ्रंट की बात करें तो कॉमेडियन इस वक्त भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं। नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वे अगृणी भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें