राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। उन्होंने, "मैंने प्यार किया", "बाजीगर", "बॉम्बे टू गोवा" और "आमदानी अठानी खारचा रुपैया" जैसी कई हिंदी फिल्मों में सहायक किरदार भी भूमिका भी निभाई। लेकिन, उन्हें पहचान साल 2005 में आए रिएलिटी स्टैंड-अप कॉमेडी शो "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" के पहले सीजन में भाग लेने के बाद मिली। गौरतलब है कि वह इस वक्त फिल्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हैं।