राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
राजू श्रीवास्तव ने बीते लंबे समय अपने अनोखे अंदाज से लोगों को हंसा रहे थे। उन्होंने अपने हर किरदार के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। राजू कभी जीजा बन सालियों के साथ खूब अठखेलियां करते दिखे तो कभी फूफा बनकर खूब नाराजगी जताई। वहीं, उनके गजोधर भैया वाले किरदार को भला कोई कैसे भुला सकता है। कॉमेडियन जब भी कैमरे के सामने आए, सभी के चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए।