फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmaavat: क्या दीपिका पादुकोण के लिए टलेगी रिलीज डेट, संजय लीला भंसाली पर फिर आई आफत

Fri, 19 Jan 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
'पद्मावत' को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि किसी भी राज्य में यह फिल्म बैन नहीं होगी। इसके बावजूद करणी सेना फिल्म के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक तो फिल्म की कास्ट और संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी मिल रही थी। लेकिन अब जिंदा दफनाने तक की बात कह दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण
हाल ही में सीनएनएन न्यूज से बात करते हुए राजपूत लीडर अभिषेक सोम ने कहा है कि अगर ‌'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होती है तो वो संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को जिंदा दफना देंगे। अब करणी सेना सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाकर इस तरह के बयान दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण
सोम ने आगे कहा, 'हमने शुरू से ही इस फिल्म को बनाने का विरोध किया था क्योंकि रानी पद्मिनी हमारे लिए देवी की तरह हैं। हम उनकी पूजा करते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी भी उनकी पूजा करेगी। आप लोग हमारी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट की इज्जत करते हैं लेकिन उन्हें भी हमारी भावना की इज्जत करनी चाहिए।

4 of 5
दीपिका पादुकोण
बता दें कि कुछ पॉलिटीशियन ने भी इस फिल्म का विरोध जताया है। मध्य प्रदेश में तो अभी भी फिल्म पर बैन नहीं हटाया गया है। हाल ही में एक स्कूल में घूमर गाने पर डांस हो रहा था तो करणी सेना ने वहां भी हमला कर दिया। करणी सेना के सदस्य खुलेआम धमकी दे रहे हैं लेकिन अभी तक उन पर कोई बड़ा एक्‍शन नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण
इन सब के अलावा सेना के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह गोगामेदी ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि पूरे देश में फिल्म पद्मावत बैन कर दी जाए। गोगामेदी ने यह भी कहा था कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो चित्तौड़गढ़ में 1000 महिलाएं जौहर कर लेंगी। इसके लिए पीएम और राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें