फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13 में बॉलीवुड का ये स्टार आया तो TRP होगी ताबड़तोड़, खा चुके हैं जेल की हवा

Wed, 05 Jun 2019 01:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajpal yadav - फोटो : social media
सलामन खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आए हैं । खबर है कि इस बार मेकर्स ने शो में कॉमनर्स की एंट्री बैन कर दी है । इस बार सिर्फ सेलेब्रिटी ही शो के कंटेस्टेंट होंगे । इस बीच एक और सेलेब्रिटी का नाम सामने आया है जिसे बिग बॉस का ऑफर मिला है । 
विज्ञापन

2 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
ये सेलेब्रिटी एक्टर और कोई नहीं राजपाल यादव हैं । जी हां, कॉमेडियन राजपाल यादव घर के सदस्य के तौर पर नजर आ सकते हैं । पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स राजपाल यादव को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं। अब देखना ये है कि राजपाल यादव बिग बॉस का ऑफर स्वीकारते हैं या नहीं । 
विज्ञापन

3 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
बता दें कि पिछले कुछ समय से राजपाल यादव बुरे वक्त से गुजर रहे हैं । उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था । राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था । कर्ज अदायगी के लिए जो चेक उन्होंने दिए थे वो बाउंस हो गए । जिसके बाद मामला अदालत में चला । 

4 of 5
rajpal yadav - फोटो : social media
अदालत ने राजपाल को दोषी करार दिया था । राजपाल यादव ने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक जेल में चार दिन काटे थे, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी थी । इसके अलावा उन पर 11.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला
राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया है । उन्होंने 'भूलभुलैया', 'ढोल', 'हंगामा', 'अपना सपना मनी' और 'चुपके चुपके' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है । 47 वर्षीय राजपाल यादव ने 1999 में  'दिल क्या करे' से बॉलीवुड करियर शुरू किया था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें