हिंदी फिल्मों के कॉमेडी किंग रहे राजपाल यादव अपने किरदारों की पसंद को लेकर जाने जाते हैं। राजपाल एक ऐसे अभिनेता हैं जो क्लासी और मासी हर तरह का किरदार करते रहते हैं। राजपाल ने कहा कि वह हमेशा एक आम व्यक्ति का किरदार ढूंढते रहते हैं। हालांकि, अपनी नई फिल्म ‘कटहल’ के बारे में उनका कहना है कि यह फिल्म उन्होंने धोखे से कर ली।