बॉलीवुड के एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव आज यानी 11 जून को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं । राजपाल यादव ने 16 साल पहले राधा से शादी की थी । इस मौके पर राजपाल यादव ने पत्नी राधा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। राजपाल यादव ने लिखा, 'मेरी पत्नी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी साथी और मेरे 3 बच्चों की मां बनने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया । मैं तुमसे प्यार करता हूं और हमेशा करता रहूंगा ।'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
rajpal yadav
- फोटो : social media
राजपाल यादव ने राधा से दूसरी शादी की थी । उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था । करुणा का निधन उस वक्त हो गया था जब उन्होंने पहली बेटी ज्योति को जन्म दिया। कुछ साल पहले ही राजपाल यादव ने ज्योति की शादी धूमधाम से की थी जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं ।
विज्ञापन
3 of 6
rajpal yadav
- फोटो : social media
आज हम आपको राजपाल यादव की शादी का एलबम दिखाते हैं । राजपाल यादव ने 10 मई 2003 को राधा संग सात फेरे लिए थे । राजपाल यादव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुद खुलासा किया था ।
4 of 6
rajpal yadav
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'मेरी पत्नी राधा मुझसे 9 साल छोटी हैं । हमारी लव मैरिज हुई थी ।' राजपाल और राधा की मुलाकात कनाडा में हुई थी, जब वो फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के लिए वहां गए थे ।
विज्ञापन
5 of 6
rajpal yadav
- फोटो : social media
एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को मिलवाया था। दोनों 10 दिन तक कनाडा में साथ रहे । कनाडा से वापस लौटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे । 10 महीने बाद राधा ने कनाडा छोड़कर भारत आने का फैसला किया । राधा ने राजपाल के लिए ये फैसला लिया था ।
भारत आकर राधा ने राजपाल से शादी कर ली । अब दोनों की दो बेटियां हैं । डॉटर्स डे के दिन राजपाल यादव ने दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी । राजपाल यादव आखिरी बार फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आए थे ।