फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' की रिलीज के बाद रजनीकांत ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, 40 दिन तक रहेंगे पहाड़ पर

Thu, 07 Jun 2018 11:15 PM IST
रीता तिवारी, दार्जिलिंग
विज्ञापन
1 of 5
rajnikanth
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने 'काला' फिल्म की रिलीज से जुडे़ विवादों को पीछे छोड़ कर बृहस्पतिवार से दार्जिलिंग की पहाड़ियों में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू की। वे बुधवार को यहां पहुंचे थे। सिलीगुड़ी एयरपोर्ट से लेकर कर्सियांग तक पहुंचने के रास्ते में उनके स्वागत के लिए प्रतिकूल मौसम के बावजूद सड़कों के किनारे हजारों की तादाद में प्रशंसक खडे़ थे। प्रशंसकों के इस स्वागत से अभिभूत रजनीकांत ने कहा कि यह पहाड़ियों का उनका पहला दौरा है। उम्मीद है मुझे इन पहाड़ियों से प्यार हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
rajnikanth
रजनीकांत अगले लगभग 40 दिनों तक इन पहाड़ियों में रहेंगे। फिल्म यूनिट के मैनेजर पारस छेत्री ने बताया कि फिल्म की शूटिंग 37 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। लेकिन मौसम की प्रतिकूलता को ध्यान में रखते हुए तीन दिन अतिरिक्त रखे गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
rajnikanth
इस शूटिंग के लिए सात सौ तकनीशियनों की टीम पहले ही दार्जिलिंग पहुंच चुकी है। उन्होंने सेट बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। अगले नौ दिनों तक फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग से पहले कर्सियांग में होगी। कर्सियांग में रेंजर्स कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में शूटिंग होनी है जबकि दार्जिलिंग में यह माउंट हर्मन स्कूल व सेंट पाल्स कॉलेज समेत विभिन्न इलाकों में शूट होगी। उसके बाद 17 जून से छह जुलाई तक दार्जिलिंग के विभिन्न लोकेशनों पर इसकी शूटिंग चलेगी। 

 

4 of 5
रजनीकांत
दार्जिलिंग के बाद सात से 12 जुलाई तक दोबारा कर्सियांग में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। यहां शूटिंग खत्म होने के बाद रजनीकांत सीधे बनारस चले जाएंगे।  पुलिस ने इस शूटिंग के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजनीकांत
दार्जिलिंग में मैं हूं ना, राजू बन गया जेंटलमैन और बर्फी समेत कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। लेकिन तमिल सुपरस्टार रजनीकांत पहली बार किसी शूटिंग के लिए इन पहाड़ियों पर आए हैं। राज्य के पर्यटन विकास मंत्री गौतम देब ने रजनीकांत के पहाड़ियों पर आने के लिए उनका आभार जताते हुए कहा है कि सरकार उनको हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग यहां होने से साफ है कि पर्वतीय क्षेत्र में हालात पूरा तरह सामान्य हो गए हैं। ऐसी फिल्मों की शूटिंग से पर्वतीय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें