रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' और अजित की 'विश्वासम' का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत स्टारर 'पेट्टा' कमाई के मामले अजित कुमार की 'विश्वासम' को टक्कर दे रही है। अजित की 'विश्वासम' तमिलनाडु में पोंगल वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।