फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत की 'पेट्टा' को जबरदस्त टक्कर दे रही अजित की 'विश्वासम', जानिए अब तक का कलेक्शन

Sun, 13 Jan 2019 11:48 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ajith, rajnikanth
पोंगल को मौके पर रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'पेट्टा' और अजित की 'विश्वासम' का जादू लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक 'पेट्टा' ने तीनों भाषाओं में दो दिन में 35.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि अजित की फिल्म 'विश्वासम' ने सिर्फ तमिल भाषा से तूफान मचाते हुए 33.50 करोड़ की कमाई कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ajith, rajnikanth
अजित की विश्वासम ने यूएसए बॉक्स ऑफिस पर 150k का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पेट्टा' के हिंदी वर्जन को नॉर्थ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। क्योंकि 'पेट्टा' के हिंदी वर्जन में रजनीकांत की आवाज को अच्छे से डब नहीं किया गया और फिल्म '2.0' की तरह इसे कुछ खास प्रमोट नहीं किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Viswasam
रजनीकांत पेट्टा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ और अजित की फिल्म 'विश्वासम' ने 16.25 करोड़ रुपए कमाई थी जबकि दूसरे दिन 'पेट्टा' 17.50 करोड़ और 'विश्वासम' ने 17.25 करोड़ का कारोबार किया है। अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' के लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा में रही। 'विश्वासम' में अजित कुमार के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा हैं।


 

4 of 5
petta
वहीं पेट्टा रजनीकांत की उन फिल्मों में गिनी जा सकती है जिसे लेकर काफी कम बज दिखाई दिया। बात अगर कमाई की जाए तो रजनीकांत की फिल्में उनके नाम से ही अच्छा खासा कलेक्शन जुटाने में कामयाब रहती हैं। पेट्टा को तीन भाषाओं (तमिल, तेलुगू और हिंदी) में रिलीज किया गया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तृषा, बॉबी सिम्हा, विजय सेतुपथी, सिमरन बग्गा लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Viswasam
तमिल फिल्म विश्वासम में मेन लीड तमिल फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अजित निभा रहे हैं। वहीं ‘विश्वासम’ में अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। 'विश्वासम' को शिवा ने डायरेक्ट किया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें