फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्यसाची मुखर्जी को इस एक्ट्रेस का जवाब, कहा- '86 की उम्र में मां की मौत, कभी साड़ी नहीं पहनी'

Fri, 16 Feb 2018 08:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डिजाइनर सब्यसाची
मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी आजकल अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसके बाद ना केवल उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा बल्कि अब एक एक्ट्रेस ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
डिजाइनर सब्यसाची
दरअसल, हाल ही में सब्यसाची ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आप मुझसे कहेंगी कि आपको साड़ी पहनने नहीं आती, तो मैं कहूंगा कि आपको शर्म आनी चाहिए। यह आपकी संस्कृति का हिस्सा है, आपको इसके लिए खड़ा होना चाहिए।’
विज्ञापन

3 of 5
रजनी बसुमतारी
सब्यसाची के बयान पर एक्ट्रेस रजनी बसुमतारी ने उनको करारा जवाब दिया है। रजनी बसुमतारी असम से हैं और वह मुक्केबाज मैरीकॉम की बायोपिक में उनकी मां का किरदार निभाया था। रजनी ने सब्यसाची को ओपन लेटर लिखा, 'सबसे पहले मैं आपको याद दिलाना चाहूंगी कि साड़ी भारतीय महिलाओं का राष्ट्रीय परिधान नहीं है और न ही कोई दैवीय परिधान है। हममें से जिन्हें साड़ी पहनना नहीं आता है, वो इसके लिए ‘शर्मिंदा’ नहीं हैं।'

आगे की स्लाइड में पढ़ें रजनी बसुमतारी का ओपन लेटर:

4 of 5
रजनी ने आगे लिखा कि, 'मेरी मां की मौत 86 साल की उम्र में हुई थी और उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी साड़ी को हाथ नहीं लगाया। मेरी 5 बहनें हैं और 3 भाभियां हैं और दर्जनों चचेरी बहनें हैं। इनमें से कोई भी साड़ी पहनने में माहिर नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजाइनर सब्यसाची
बता दें, सब्यसाची मुखर्जी ने बीते शनिवार को हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में भारतीय छात्रों को संबोधित करते हुए यह विवादित बयान दिया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की। लोगों ने कहा, सिर्फ साड़ी बांधना नहीं आने की वजह से कोई उन्हें कैसे जज कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें