फिल्म 'न्यूटन' में शानदार अभिनय करने वाले राजकुमार राव जल्द ही पर्दे पर एक जबरदस्त रोल में दिखाई देने वाले हैं। बता दें, राजकुमार राव हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओमेर्टा’ में अहम रोल निभा रहे हैं। उनकी यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
rajkummar rao
फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया कि ‘ओमेर्टा’ पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी की कहानी है। फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि इस आतंकवादी का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।
विज्ञापन
3 of 4
rajkummar rao
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राजकुमार का कहना है,'आपको यह फिल्म देखकर इस खतरनाक दुनिया की असलियत पता लगेगी। यह फिल्म ब्रिटेन में पैदा हुए आतंकवादी अहमद ओमार सईद शेख की कहानी है, जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइन के हाईजैक किए विमान में बंधक यात्रियों की रिहाई के एवज में सरकार को छोड़ना पड़ा था और जो बाद में विदेशी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या का आरोपी बना'।
फिल्म ‘ओमर्टा’ को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और जियो मामी फिल्मोत्सव में भी दिखाया जा चुका है जहां फिल्म को खूब पसंद किया गया। हालांकि फिल्म को अभी सेंसर बोर्ड से अनुमति नहीं मिली है। एक इंटरव्यू के दौरान हंसल मेहता ने सेंसर बोर्ड से मंजूरी के सवाल पर कहा था, ‘देखते हैं.. हमें लगता है कि जब हम पुल पर चढ़ेंगे इसे पार कर लेंगे। वहां दिक्कत होगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि वो (सेंसर बोर्ड) फिल्म का मूल समझेंगे। हमे इसे उत्तेजक बनाने के लिए कुछ नहीं किया है।’