फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अफसर के बाद आतंकवादी बने राजकुमार, बोले- अपने भीतर के विलेन को तलाशना चाहता था

Mon, 09 Apr 2018 01:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
बॉलीवुड के जाने माने एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओमर्टा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में राजकुमार आतंकवादी उमर सईद शेख की भूमिका में नजर आ रहे हैं। आतंकवादी की भूमिका निभाने को लेकर जब राजकुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म के जरिए अपने भीतर के विलेन को तलाशना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 5
rajkumar rao
जब राजकुमार राव से पूछा गया कि एक आतंकवादी की भूमिका निभाने के लिए वह किससे प्रेरित हुए तो उन्होंने बताया, ‘एक कलाकार के रूप में, हम कभी-कभी खलनायक की भूमिका के लिए आकर्षित हो जाते हैं। अगर आप देखें तो फिल्म ‘बाजीगर’ और ‘डर’ में शाहरुख खान ने नकारात्मक भूमिका निभाई, आमिर खान ने ‘अर्थ’ में, संजय दत्त ने ‘खलनायक’ और हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘पद्मावत’ में नकारात्मक भूमिका निभाई।’
विज्ञापन

3 of 5
Rajkumar Rao
राजकुमार राव ने कहा, 'मैं अपने करियर में काफी आगे जाना चाहता हूं। मेरा बेस्ट आना अभी बाकी है। मुझे लगता है कि ‘ओमर्टा’ जैसी फिल्म के साथ अपने भीतर के खलनायक  को तलाशने में मदद मिली।’ 

4 of 5
Rajkumar Rao
इसकी कहानी अमेरिका में 11 सितंबर के हमले, पत्रकार डेनियल पर्ल की सिर काट कर हत्या करने सहित विश्व के सबसे विध्वंसकारी आतंकवादी हमलों के इर्द-गिर्द घूमती है। राजकुमार राव अभिनीत 'ओमर्टा' का निर्माण नाहिद खान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RAJKUMAR RAO - फोटो : SELF
बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'सिटी लाइट्स', 'शाहिद' और 'अलीगढ़' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म 20 अप्रैल, 2018 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें