फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए इस अभिनेता ने की सोनू सूद की तारीफ, कहा- 'आप सच में असली हीरो..'

Sun, 24 May 2020 08:15 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो मुंबई में लॉकडाउन की मार झेल रहे प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोनू सूद लगातार मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा तारीफ भी हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोनू सूद की अभिनेता राजकुमार राव ने भी तारीफ की है। कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए राजकुमार राव ने सोनू सूद को असली हीरो बताया है। राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अभिनेता सोनू सूद का एक कार्टून साझा किया है। इस कार्टून में सोनू सूद सुपरमैन के लिबास में प्रवासी मजदूरों की बस को धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : फाइल फोटो
वहीं कार्टून में सभी प्रवासी मजदूर घर छोड़ने के लिए उनका शुक्रिया करते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद के इस कार्टून को साझा करते हुए राजकुमार राव ने उन्हें असली हीरो बताया है। राजकुमार राव ने सोनू सूद के कार्टून पर कैप्शन में लिखा, 'अगर हीरो बनना है तो सोनू सर जैसा बनो, #sonusood। सोनू सूद आप सच में असली हीरो हैं।' सोनू सूद के लिए राजकुमार राव की ओर से बनाया गया यह खास कार्टून सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन लोगों की प्रतिक्रियाओं को भी साझा किया, जिसमें लोगों ने प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिए सोनू सूद की तारीफ की है। गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर लगातार लोगों से जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं। ट्विटर पर उनसे कई लोग अपने घर जाने के लिए मदद मांग चुके हैं, जिनकों अभिनेता तुरंत घर पहुंचाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह मदद करने के लिए हर कोई सोनू सूद की तारीफ कर रहा है और उन्हें सुपरहीरो बता रहा है। आपको बता दें कि सोनू सूद इस लॉकडाउन में फंसे मजदूरों और लोगों को अपने खर्चे पर बसों की इंतजाम करवाकर उन्हें घर पहुंचा रहे हैं। बीते कुछ समय से वह कई मजूदरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद जरूरतमदों की अन्य तरह से भी मदद कर रहे हैं। 

पढ़ें: ऋतिक के चाचा के संगीत से अमिताभ बच्चन बने थे पहली बार गायक, जानें राजेश रोशन के बारे में अनसुनी बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें