बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी फिल्मों के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं, वे अपनी पत्नी को भी अपने करियर का सबसे बड़ा समर्थक मानते हैं। उन्होंने एक पति के तौर पर अब खुद को 10 में से रेटिंग दी है।
बॉलीवुड के पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार अक्सर करते हैं। दोनों की प्रेम कहानी अक्सर चर्चा में रहती है, अभिनेता ने खुद को एक पति के तौर पर 10 में से 9 की ही रेटिंग दी है।
राजकुमार राव को 10 में से 9 की रेटिंग
मीडिया हाउस से बातचीत में राजकुमार राव ने बताया कि वे पति के तौर पर 10 में से 9 ही नंबर ले सकते हैं। राजकुमार राव ने कहा, "मैं खुद को एक पति के तौर पर नौ नंबर दूंगा। वाह, यह बिल्कुल भी बुरा नहीं है, है ना? मैं दस कहने वाला था, लेकिन फिर मैंने सोचा कि कुछ तो गड़बड़ होगी मुझमें। सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।"
विज्ञापन
3 of 5
राजकुमार राव, पत्रलेखा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक दूसरे के सबसे बड़े आलोचक हैं
इस बातचीत में राजकुमार राव ने बताया कि वे और पत्रलेखा एक दूसरे का समर्थन करते हैं लेकिन वे एक दूसरे के सबसे बड़े आलोचक भी हैं। वे अक्सर उनके काम की पहली दर्शक रही हैं। पत्रलेखा जिस काम की तारीफ करती हैं, उसे वाकई सम्मान मिलता है। उन्होंने पत्रलेखा के लिए कहा कि वे मेरे काम को समझती हैं मेरे लिए ये भी बहुत बड़ी बात है।
4 of 5
पत्रलेखा-राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव ने की पत्रलेखा की तारीफ
राजकुमार राव ने आईसी 814 में पत्रलेखा के अभिनय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये सीरीज उनके लिए एक अध्ययन के तौर पर खास रहा। बता दें राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 2010 में अपने रिश्ते की शुरुआत की और 15 नवंबर, 2024 को चंडीगढ़ में एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली।
तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल दिखाया अभिनय का जादू
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को हाल ही में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं, राजकुमार राव ने इस साल स्त्री 2 के जरिए भी काफी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही।