फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम नहीं करना चाहता ये स्टार, जानें क्या है सच्चाई

Thu, 22 Mar 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राज कुमार राव
सुशांत सिंह राजपूत ने अपना करियर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से शुरू किया था। इसके बाद उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। उनकी पहली फिल्म 'काई पो चे' थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
इसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब सुशांत रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे स्टार्स को भी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि एक उभरते हुए सितारे ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। जानें कौन है यह स्टार।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव
इस एक्टर का नाम है राज कुमार राव। राजकुमार राव एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। खबरों की मानें तो जब फिल्ममेकर नीतेश तिवारी ने उन्हें सुशांत के साथ फिल्म ऑफर की तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा गया कि अब राजकुमार सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहते।

4 of 5
राजकुमार राव
अब इस पर राजकुमार का बयान भी आ गया है। इस बारे में राजकुमार ने कहा, 'मैं नीतेश सर की रिस्पेक्ट करता हूं। उनका काम भी बहुत पसंद है। इंडस्ट्री में वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे दिल की हर बात शेयर कर सकता हूं। हम कभी भी फिल्म को लेकर नहीं मिलते हैं। मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव
बता दें कि नीतेश तिवारी ने 'दंगल' डायरेक्ट की है। राजकुमार राव ने कहा, 'एक फैन की तरह मैं भी नीतेश सर की फिल्में देखने के लिए बेताब रहता हूं। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैं जरूर करूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें