फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RajKummar Rao: चुनौतीपूर्ण रोल संजीदगी से निभाते हैं राजकुमार, 'शाहिद' से 'श्रीकांत' तक, ये हैं दमदार फिल्में

Sun, 31 Aug 2025 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RajKummar Rao Birthday: अभिनेता राजकुमार राव आज 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव अलग किस्म के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 12
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव का जन्म  31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ। अभिनय के मामले में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। राजकुमार राव ने बिल्कुल हटकर विषयों पर फिल्में की हैं। वे चुनौतीपूर्ण किरदार अदा करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटे। किरदार की मांग के मुताबिक जी-तोड़ मेहनत करके उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। राजकुमार राव को डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस मिली। उन्हें यह पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी ने दिया था। हालांकि, राजकुमार राव को लोकप्रियता फिल्म 'काय पो छे' (2013) से मिली। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों के बारे में

संघर्ष के दौर से गुजरकर बने 'राजकुमार'
राजकुमार राव इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं, मगर यहां तक पहुंचने में वे कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ। संघर्ष के दिनों में वे आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं। ऐसा वक्त भी रहा जब एक्टर की दो साल की फीस उनके एक शिक्षक ने भरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रगल टाइम में एक बार एक्टर के अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उन्होंने बिस्किट खाकर किसी तरह गुजारा किया। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद सपना पूरा करने मायानगरी चले आए। यहां खूब स्ट्रगल करना पड़ा। काम पाने के लिए ढेरों ऑडिशन दिए। जानिए उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 12
शाहिद - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद (2012)
इस फिल्म में शाहिद कपूर एक ह्यूमन राइट्स लॉयर शाहिद आजमी के किरदार में नजर आए। यह फिल्म काफी पसंद की गई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी, मगर अपने अभिनय से राजकुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

3 of 12
काय पो छे - फोटो : सोशल मीडिया
काय पो छे (2013)
सही मायने में इस फिल्म ने राजकुमार राव को दर्शकों के बीच स्थापित किया। उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। राजकुमार राव के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध भी इस फिल्म में नजर आए। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

4 of 12
क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन (2014)
कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में राजकुमार राव छोटी सी भूमिका में थे। मगर, वह भूमिका दर्शकों पर असर कर गई। यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म ने आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग हासिल की। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 12
न्यूटन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूटन (2017)
राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में 'न्यूटन' शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी, मगर राजकुमार राव के दमदार अभिनय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में राजकुमार राव ऐसे अधिकारी बने, जो नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराता है।
विज्ञापन

6 of 12
राब्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'राब्ता' (2017)
इस फिल्म में अपनी भूमिका से राजकुमार राव ने दर्शकों को चौंका दिया। फिल्म में वे 300 वर्ष के एक बुजुर्ग शख्स के किरदार में नजर आए। फिल्म में उनके लुक के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। ओटीटी पर यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

7 of 12
ओमार्टा - फोटो : सोशल मीडिया
ओमर्टा (2018)
राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में यह भी शामिल है। ओमर्टा में राजकुमार राव ने आतंकी अहमद उमर सईद शेख का किरदार निभाया था। ओटीटी पर यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।

8 of 12
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री' और 'स्त्री 2'
'स्त्री' फ्रेंचाईजी की फिल्मों में राजकुमार राव का अभिनय जबर्दस्त है। यूं तो इन फिल्मों की लीड कलाकार श्रद्धा कपूर हैं, मगर राजकुमार राव की भूमिका भी कम दमदार नहीं। साल 2018 में पहली फिल्म आई थी। बीते वर्ष यानी 2024 में दूसरी कड़ी रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।

9 of 12
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
'बधाई दो' (2022)
इस फिल्म में भी राजकुमार राव की अदाकारी पसंद की गई। उन्होंने हटकर भूमिका निभाई। राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और चुम दरांग लीड रोल में नजर आए। बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव ने शार्दुल की भूमिका निभाई थी, जो एक समलैंगिक पुलिस अधिकारी होता है। इस फिल्म में जबर्दस्त अभिनय के लिए एक्टर को खूब प्रशंसा मिली। फिल्म को कई पुरस्कार मिले। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता।

10 of 12
फिल्म ‘श्रीकांत’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत 
साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में राजकुमार राव ने चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया। यह फिल्म दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की जिंदगी पर आधारित है। मुख्य भूमिका राजकुमार राव ने अदा की और फिर दर्शकों को अपने अभिनय से चौंका दिया।

11 of 12
बोस: डेड/अलाइव - फोटो : सोशल मीडिया
बोस: डेड/अलाइव
फिल्मों से अलग रजाकुमार राव सीरीज 'बोस: डेड/अलाइव' में भी हटकर भूमिका में दिखे। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर है। इस किरदार के लिए एक्टर को मेकर्स ने प्रोस्थेटिक्स के इस्तेमाल की सलाह दी थी। मगर, उन्होंने खुद ट्रांसफॉर्मेशन किया। उन्होंने किरदार के लिए अपना 11 किलो वजन बढ़ाया था।
विज्ञापन

12 of 12
राजकुमार और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
पिता बनने वाले हैं राजकुमार राव
राजकुमार राव की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी पत्रलेखा से हुई है। कपल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। वे अपनी पहली संतान का स्वागत करेंगे। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा की शादी साल 2021 में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें