फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' के डायरेक्टर फिर उतरे मोर्चे पर, इस बार दिखाएंगे 'धोनी' और 'IAS अफसर' की गहरी दोस्ती

Tue, 06 Mar 2018 11:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'काय पो छे' ने बॉक्सऑफिस पर धमाकेदार कारोबार किया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव को फैंस फिर बड़े पर्दे देखना चाहते थे। ये दोनों एक्टर्स साथ में फिर से धमाका करना चाहते हैं और इसीलिए दोनों जल्द साथ नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला..
विज्ञापन

2 of 4
खबर है कि राजकुमार और सुशांत ने एक साथ फिल्म साइन की है।  सभी जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत के सितारे इन दिनों बुलंदी पर चल रहे हैं, वहीं राजकुमार राव लीक से हटकर फिल्में करने में व्यस्त है।फिलहाल यह खबर आ रही है कि इन दोनों ने एक साथ बड़े पर्दे पर काम करने के लिए हामी भर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों के अनुसार 'दंगल' के डायरेक्टर नितीश तिवारी इस फिल्म पर काम करने वाले हैं, जिसमें वह इन दोनों स्टार्स के बीच गहरी दोस्ती दिखाना चाहते हैं। सोर्स की मानें तो नितीश की यह फिल्म टू हीरो प्रोजेक्ट होगी। यह एक कॉलेज ड्रामा होगी, जिसमें एक सोशल मैसेज दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
इस फिल्म में जिंदगी के उतार-चढ़ाव, प्यार और सफलता असफलता के बारे में बताया जाएगा। खबर है कि इसके लिए फिल्ममेकर्स और नितीश ने कई मीटिंग्स की हैं, जिसमें वे प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें