फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्त्री के बाद हॉरर कॉमेडी 'रुह-अफजा' में नजर आएंगे राजकुमार राव, फुकरे के इस एक्टर का भी मिला साथ

Wed, 27 Feb 2019 01:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' से दर्शकों का दिल जीत चुके राजकुमार राव अब एक नई हॉरर कॉमेडी में काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'रुह-अफजा'। प्रोड्यूसर दिनेश विजन और फिल्म 'फुकरे' के डायरेक्टर मृगदिप सिंह लांबा इस फिल्म को मिल कर प्रोड्यूस करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
stree
ये दोनों पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर, लीड एक्ट्रेस और बाकी कास्ट अभी तय नहीं हुई है पर जल्द ही इस पर भी खुलासा हो जाएगा। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा इस फिल्म में फुकरे फेम वरुण शर्मा भी नजर आने वाले हैं। वरुण शर्मा 'फुकरे' में चूचा के किरदार से काफी हिट हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : File Pic
फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट लीड रोल में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है, ये भी अभी तक साफ नहीं है। राजकुमार की ये दूसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव दिनेश विजन के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर रहे हैं, इस फिल्म में राजकुमार राव के मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

4 of 5
rajkummar rao trapped
'रुह-अफजा' की कहानी एक सिंगर भूत की है। यह भूत शादी की रात को दूल्हे को सुला देता है ताकि दुल्हन को अपने वश में कर सके। इसलिए इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा-दुल्हन के साथ ही रहती हैं ताकि भूत दुल्हे को सुला ना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar rao
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की होगी, जहां भूत नए शादी-शुदा जोड़े को अपने काबू में करने की कोशिश करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें