Bollywood
वहीं, राजकुमार के तारें बुलंदियों पर जाने लगे और उन्हेें फिल्म 'बहन होगी तेरी' में एक बार फिर लीड रोल करने का मौका मिला। फिल्म 9 जून 2017 को रिलीज हुई थी और के आर पन्नालाल ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजकुमार के साथ एक्ट्रेस श्रृति हसन लीड रोल में नजर आई थी। फिल्म की कहानी की बात करे तो राजकुमार ने गट्टू का रोल प्ले किया था जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आईएएस बनने की तैयारी करता है और इस दौरान उसकी नजर बिन्नी यानी श्रृति हसन पर पड़ती है और यहीं शुरू होती है इनकी लवस्टोरी।