फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट की वजह से ये फिल्ममेकर हुआ था अस्पताल में भर्ती, अब सामने आकर दिया बड़ा बयान

Fri, 02 Mar 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Rajkumar Santoshi
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी अब ठीक है। इस बात की जानकारी फिल्ममेकर ने एक बयान जारी कर दी है। संतोषी को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Rajkumar Santoshi
Bollywoodlife में छपी खबर के मुताबिक राजकुमार संतोषी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा - 'मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं किसी भी तरह की दिल से संबंधित कोई बीमारी नहीं है। मैं नानावटी अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए गया था। आपके शुभकामना संदेश के लिए धन्यवाद।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Rajkumar Santoshi
राजकुमार संतोषी की तबीयत बिगड़ने की बुधवार देर रात खबर आई थी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें हार्ट में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जारी बयान में संतोषी ने इस तरह की किसी भी बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

4 of 4
Rajkumar Santoshi
कहा जा रहा है कि संतोषी 3 मार्च तक अस्पताल में ही डॉक्टरों की देख रेख में रहेंगे। एक जमाने में बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाले राजकुमार संतोषी ने 'घायल', 'घातक', 'अंदाज अपना अपना', 'दामिनी', 'पुकार' और 'चाइना गेट' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें