फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव ने इंटरव्यू में खोले कई चौंकाने वाले राज, कास्टिंग काउच पर भी कही बड़ी बात

Tue, 19 Dec 2017 03:06 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों में से एक राजकुमार राव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंका देने वाली बात कही है जिसे जान कोई भी हैरान हो जाएगा। एक तरफ जहां लोग उनकी फिल्‍मों और एक्टिंग की तारीफ करते रहते हैं वहीं एक समय ऐसा भी था जब उनके पास कोई काम नहीं था। उन्‍हें कई फिल्‍मों में रिजेक्‍ट कर दिया गया था। उन्हें कहीं काम नहीं मिलता था लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके इस रिजेक्‍शन की सबसे बड़ी वजह क्या थी। इसके पीछे का कारण था उनका रंग। उनकी सांवली सूरत के चलते उन्हें कोई भी काम नहीं देना चाहता था।

पढ़ेंः तैमूर के बर्थडे की तैयारियां शुरू, कुछ यूं सजाया गया है 'पटौदी हाउस'
विज्ञापन

2 of 4
एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के 'न्‍यूटन' ने खुद ये बात बताई है। उन्‍होंने बताया कि ऐसा कई बार हुआ जब उन्हें गोरा रंग और मसल्‍स बॉडी नहीं होने की वजह से फिल्म में काम नहीं दिया गया। फिल्म 'बरेली की बर्फी' में अपने लुक से सबको हैरान कर देने वाले राजकुमार ने बताया कि पहले का वक्‍त बहुत स्‍ट्रगल वाला था। 
विज्ञापन

3 of 4
राजकुमार ने शुरुआती दौर में मुंबई में सौ से ज्‍यादा ऑडिशन दिए। मुंबई में रहने के लिए कई एड फिल्‍में कीं। कभी-कभी उनके पास गुजारा करने के भी पैसे नहीं होते थे। रोजाना हजारों लोग अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आते हैं। ऐसे में वहां अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है।

पढ़ेंः 'छोटी ड्रेस' को लेकर इंस्टाग्राम पर ट्रोल हुईं मलाइका, ऐसे आए कमेंट शर्म आएगी आपको
विज्ञापन

4 of 4
कास्‍टिंग काउच पर भी राजकुमार ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इन चीजों से सामना होता ही है लेकिन सबसे जरूरी है गलत होने पर आप अपनी आवाज जरूर उठाएं। आपको बता दें कि क्रिटिक्स से तारीफ मिलने के बावजूद राज‍कुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर की लिस्‍ट से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें