फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree-Bhediya Sequel: हॉरर यूनिवर्स से जुड़ा 'भेड़िया 2' का नाम, 'स्त्री 2' इस दिन अपने मकसद को देगी अंजाम

Thu, 13 Apr 2023 09:47 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिनेश विजान हॉरर यूनिवर्स बनाने की राह पर चल पड़े हैं। प्रोड्यूसर ने 'भेड़िया 2' और 'स्त्री 2' बनाने का बड़ा एलान कर दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
भेड़िया 2-स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे बीती शाम को जियो स्टूडियो के इवेंट में शिरकत करते नजर आए, जहां से इनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। वहीं, इस इवेंट में एक बड़ा एलान किया गया जिसे सुनकर श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और वरुण धवन के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दरअसल, इन सितारों की फिल्मों 'स्त्री' और 'भेड़िया' के सीक्वल की घोषणा की गई है जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है।
विज्ञापन

2 of 5
भेड़िया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर दिनेश विजान अब हॉरर यूनिवर्स बनाने की राह पर चल पड़े हैं। इसी को देखते हुए इवेंट में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' और वरुण धवन की मूवी 'भेड़िया 2' को शामिल किया गया है। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल का बोलबाला देखने को मिल रहा है, जिसे भुनाते हुए दिनेश ने दोनों फिल्मों के सीक्वल का एलान कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का बेहतरीन प्लान बनाया है। 

Harry Potter: एक बार फिर चलेगा हैरी पॉटर का जादू, जारी हुआ टीवी सीरीज का टीजर
विज्ञापन

3 of 5
भेड़िया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे। वहीं, 'भेड़िया' के सीक्वल में वरुण धवन तो देखे जाएंगे लेकिन उनके अपोजिट कृति सेनन होंगी या नहीं इस पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 'स्त्री 2' को लेकर जानकारी है कि यह 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दूसरी ओर 'भेड़िया 2' के साल 2025 में रिलीज होने की संभावना है। 

Dunki: एक बार फिर से सेना की वर्दी पहनने जा रहे हैं शाहरुख खान! आर्मी ऑफिसर की भूमिका में आएंगे नजर

4 of 5
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, फिल्मों को लेकर अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसका क्रॉसओवर होगा या नहीं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री' की बात करें तो यह साल 2018 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इसका डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया था। साथ ही इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान व राज एंड डीके थे। फिल्म को पर्दे पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। वहीं, इसके गाने भी काफी हिट हुए थे। 

Katrina Kaif: कटरीना कैफ की मां ने नहीं मारा नीतू कपूर को कोई ताना, पोस्ट के पीछे थी यह असल वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भेड़िया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'भेड़िया' की बात करें तो, इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान थे। साथ ही इसका भी डायरेक्शन अमर कौशिक ने ही किया था। फिल्म 21 अप्रैल को जियो सिनेमा पर दस्तक देने जा रही है, जहां आप इसका मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो वह कुछ खास नहीं रहा था। साथ ही मूवी को क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें