बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग का जादू चला रहे एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ CRPF के एक सब-इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि फिल्म में CRPF का गलत तरीके से चित्रण किया गया है। इस याचिका को दिल्ली कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।