फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' के रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद सामने आया राजकुमार हिरानी का बड़ा झूठ, इस वजह से बदली थी स्क्रिप्ट

Thu, 13 Sep 2018 04:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी निर्देशित 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 580 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का कलेक्शन भले ही जबरदस्त रहा हो लेकिन कहानी को लेकर राजकुमार हिरानी की आलोचना भी की गई कि उन्होंने संजय दत्त की इमेज मेकओवर करने की कोशिश की है। फिल्म प्रमोशन के दौरान जब भी हिरानी से ये सवाल पूछा गया तो उनका जवाब होता था कि उन्होंने केवल सच्चाई दिखाई है। अब पहली बार ऐसा हुआ है जब फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर उन्होंने खुलकर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी ने कहा कि 'संजू की शूटिंग खत्म होने के बाद उसके कुछ हिस्से दोबारा शूट किए गए। शूटिंग के दौरान ही मुझे लगा कि मैं गलत दिशा में जा रहा हूं। फिल्म के फर्स्ट एडिटिंग के बाद जब यह फिल्म कुछ लोगों को दिखाई तो उन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। फिल्म देखने वालों ने कहा कि हमें यह आदमी पसंद नहीं आया। हम इसे नहीं देखना पसंद करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी ने आगे कहा कि 'शुरुआत में मैं एक असली कहानी पेश करना चाहता था। मैं किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं दिखाना चाहता था लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि यह तो मेरी फिल्म का हीरो है। मुझे उसके साथ सहानुभूति दिखानी होगी।' 

4 of 5
SANJU
'बाद में जब मुझे ये समझ आया तो फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग दोबारा की गई। इसके लिए स्क्रिप्ट में भी बदलाव किया गया। फिल्म के एक सीन में कोर्ट का फैसला आने के बाद संजू खुद को मारने की कोशिश करता है। यह बात संजय दत्त ने हमें बताई थी लेकिन वो हमने शूट नहीं किया था। फिल्म का यह हिस्सा बाद में शूट किया, जिससे दर्शकों की सहानुभूति मिल सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
राजकुमार हिरानी ने कहा कि 'मुझे लगता है कि संजय दत्त ने कई अजीब चीजें की हैं लेकिन वो एक बुरा आदमी नहीं था। वह शरारती था लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो किसी को नुकसान पहुंचाना चाहता था। उसने जिंदगी में बहुत सी गलतियां की हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें