फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo के आरोपों में फंसे हिरानी की हो गई ऐसी हालत, फिल्मों को लेकर किया बड़ा फैसला

Mon, 15 Apr 2019 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar hirani - फोटो : file photo
मुन्नाभाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर पिछले दिनों मीटू मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगे थे। जिसके बाद उनकी कई फिल्मों पर संकट के बादल मंडराने लगे। हिरानी ने फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को-प्रोड्यूस की थे लेकिन आरोपों के बाद पोस्टर से उनका नाम हटा लिया गया। अब आरोपों को देखते हुए हिरानी ने बड़ा फैसला किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rajkumar Hirani - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के मुताबिक, हिरानी अपनी नई फिल्म का जल्द एलान करने वाले हैं। इस बारे में उन्होंने कई एक्टर्स से बात भी की जो उनके साथ फिल्में करने को राजी हैं लेकिन इस बार वो विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर फिल्म प्रोड्यूस नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी फिल्म को खुद ही प्रोड्यूस करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि विधु विनोद चोपड़ा और हिरानी मिलकर ही अपनी फिल्में प्रोड्यूस करते रहे हैं। माना जा रहा है यौन शोषण के आरोपों के चलते उन्होंने अकेले ही फिल्में बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 5
Rajkumar Hirani - फोटो : social media
बता दें, राजकुमार हिरानी पर संजू फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि संजू फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। यही नहीं उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा।

4 of 5
Rajkumar Hirani - फोटो : file photo
महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में संजू फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay and Rajkumar Hirani - फोटो : file photo
महिला के आरोप लगाने के बाद राजकुमार हिरानी की ओर से बयान आया। उनके वकील आनंद देसाई ने कहा कि इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। वहीं राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में अरशद वारसी, दीया मिर्जा, शरमन जोशी, जावेद अख्तर, करिश्मा तन्ना, फिल्ममेकर इंद्र कुमार जैसे कई बड़े सेलिब्रिटीज आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें