'मुन्ना भाई एमबीबीएस', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी अब #MeToo मूवमेंट की चपेट में फंस गए हैं। हफिंग्टन पोस्ट के मुताबिक उन पर 'संजू' फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप लगते ही राजकुमार हिरानी का बयान भी आ गया है। बयान में हिरानी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।