फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'संजू' के टीजर में खुलासा, संजय दत्त की थीं 308 गर्लफ्रेंड्स और सड़क पर मांगी थी भीख

Tue, 24 Apr 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है । कुछ उत्सुकता खत्म करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है । 85 सेकंड के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है ।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर
जैसी उम्मीद थी फिल्म में रणबीर कपूर हू-ब-हू संजय दत्त की कॉपी नजर आ रहे हैं । फिल्म का नाम 'संजू' है । टीजर रिलीज से पहले तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था । टीजर संजय दत्त के जेल से बाहर निकलने से शुरू होता है । रणबीर ने  संजय दत्त को खुद में उतार लिया है । जो कि जबरदस्त है ।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर
इस टीजर को 2 दिन में 80 से ज्यादा चैनलों पर रिलीज किया जाएगा। इसमें स्टार नेटवर्क के 15 चैनल शामिल होंगे । इतना ही नहीं ये टीजर उन चैनलों पर भी जारी होगा जिसमें IPL का प्रसारण हो रहा है । हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी इस टीजर को रिलीज किया जाएगा । 

4 of 5
रनबीर कपूर संजय दत्त - फोटो : ANI
खबरों की मानें तो इंग्लिश, हिन्दी और रीजनल भाषाओं के करीब 60 चैनलों पर अगले दिन ये टीजर वीडियो नजर आएगा।  इस तरह से फिल्म के टीजर लॉन्च को दो दिनों में बांटा गया है। मेकर्स चाहते हैं कि इस फिल्म का टीजर 48 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखे गए टीजर का रिकॉर्ड अपने नाम कर ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay dutt ranbir kapoor
टीजर को ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इसके अलावा यूट्यूब पर भी लॉन्च हो गया है । 7 मिनट में इस टीजर को 75 हजार लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें