फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL मैच के दौरान इस फिल्म का टीजर नहीं रिलीज करेंगे रणबीर कपूर, जान लें क्या है वजह

Sat, 21 Apr 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranbir kapoor
जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की तस्वीरें सेट से लीक हुई थीं। जिसमें रणबीर कपूर बिल्कुल संजय दत्त की तरह ही लग रहे थे। राजकुमार हिरानी की फिल्मों का सभी को ही इंतजार होता है ऐसे में काफी समय से इसके टीजर का इंतजार किया जा रहा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राजकुमार हिरानी - फोटो : BBC
राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को सुबह रिलीज किया जाएगा। इससे पहले खबरें आई थीं कि फिल्म का टीजर 24 अप्रैल को आईपीएल मैच के दौरान रिलीज किया जाएगा लेकिन हिरानी ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'जहां तक मैं समझता हूं, हम इसे मैच से पहले ही लॉन्च कर रहे हैं। हम इसे 24 अप्रैल को सुबह लॉन्च करेंगे और शाम को यह मैच के दौरान दिखाया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
ranbir kapoor
राजकुमार हिरानी ने यह जानकारी व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक सत्र के दौरान दी। फिल्म 'संजू' से रणबीर कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित होने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'वह हमेशा से सुपरस्टार हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।'
विज्ञापन

4 of 4
ranbir kapoor
संजय दत्त की बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म की दीवानगी लोगों में कितनी है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स बेचकर 110 करोड़ कमा लिए हैं। 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें