राजकुमार हिरानी बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। उन्होंने अभी तक कुल पांच फिल्मों का निर्देशन किया हैं, लेकिन इन पांचों फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों की जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की। राजकुमार हिरानी ने कामयाबी को हासिल ही नहीं किया बल्कि उन्होंने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा भी सिखाई। उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए। वह 20 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
राजकुमार हिरानी
- फोटो : BBC
राजकुमार हिरानी के पिता सिंध(अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। वो बंटवारे के बाद भारत आ गए, लेकिन राजकुमार हिरानी ने पापा का काम न कर कुछ बड़ा करने की ठानी हुई थी। थियेटर की तरफ उनका रुझान हुआ। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे में दाखिला लिया हीरो बनने के इरादे से, लेकिन पढ़ते हुए ही इरादा बदल गया वो कोर्स बदल निर्देशन में आ गए। 1993 में फिल्मों की तरफ रुख किया।
विज्ञापन
3 of 6
Sanjay and Rajkumar Hirani
- फोटो : file photo
वो विज्ञापनों के लिए काम करते रहे। 1994 में '1942 ए लव स्टोरी', और 1998 में 'करीब' के प्रोमों के लिए काम किया। 2000 में 'मिशन कश्मीर' और 2001 में 'तेरे लिए' के लिए एडिटिंग की, लेकिन उनका असली सफर 2003 में शुरु हुआ। इस उनके निर्देशन में बनीं पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' आई। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। राजकुमार हिरानी पहली ही फिल्म से छा गए। उनकी इस फिल्म को कई अवार्ड मिले।
4 of 6
Sanjay and Rajkumar Hirani
- फोटो : file photo
तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का अगला भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए। एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी आई, और राजकुमार हिरानी ने फिर से जबरदस्त कामयाबी हासिल की। ये फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से भी बहुत ज्यादा हिट हुई।
विज्ञापन
5 of 6
pk
- फोटो : file photo
इसके बाद राजकुमार हिरानी तीन साल बाद लौटे और साल 2009 में फिल्म 'थ्री इडियट्स' लेकर आए। इस फिल्म को हिन्दी सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े और समीक्षकों ने भी खूब सराहा। 'थ्री इडियट्स' के बाद राजकुमार हिरानी ने अपने चाहने वालों को लंबा इंतजार कराया। वो पांच साल के बाद 2014 में 'पीके' लेकर आए। फिल्म ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए। फिल्म को खूब सराहा गया।
इसी साल राजकुमार हिरानी अपनी ही फिल्म के हीरो यानी संजय दत्त की बायोपिक संजू लेकर आए। हालांकि संजय दत्त की इस बायोपिक से राजकुमार हिरानी को थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन इस फिल्म ने भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। राजकुमार हिरानी की कामयाबी की गवाही उनके इनाम भी दे रहे हैं। राजकुमार हिरानी 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुके हैं।