फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन और तबीयत पर नुसरत जहां का वीडियो सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Wed, 20 Nov 2019 12:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajkumar Hirani,Nusrat Jahan - फोटो : amar ujala
राजकुमार हिरानी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं जिनकी बनाई हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है । उन्होंने अभी तक कुल पांच फिल्मों का निर्देशन किया है । इन पांचों फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों की जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े । राजकुमार हिरानी ने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा सिखाई। 

पढ़ें: पिता का स्कूल छोड़ हीरो बनने चले थे राजकुमार हिरानी, बीच में ही कोर्स बदल बन गए निर्देशक
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते महीने लंबे समय बाद फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की। वहीं फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और अपने सुसराल वालों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा पति निक और फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि खास उपलब्धि हासिल करने की वजह से चर्चा में हैं। 

पढ़ें: शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़ प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सनी लियोनी को भी झटका
विज्ञापन

3 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए उनके ब्वॉयफ्रेंड
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों सहित फैंस ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, लेकिन इन सबके बीच एक शख्स की बधाई की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल हैं। रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में रोहमन शॉल की सुष्मिता सेन को दी गई बधाई की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

पढ़ें: सुष्मिता के जन्मदिन पर रोमांटिक हुए उनके ब्वॉयफ्रेंड, प्यार बयां कर लिखा- 'मेरी जान को...'

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस फिल्म के लिए आमिर खान ने क्यों मांगी थी दर्शकों से माफी
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं और साथ ही फैंस उन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं आमिर ने भी धीरे-धीरे से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बारे में बात की।

पढ़ें: इस फिल्म के लिए आमिर खान ने क्यों मांगी थी दर्शकों से माफी? अब बताई अंदर की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : Twitter
परिवार के बाद अब नुसरत जहां ने खुद दी तबीयत की जानकारी
मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनके फैंस ने राहत की सांस तब ली जब सोमवार शाम को नुसरत अस्पताल से घर वापस आ गईं। जिसके बाद नुसरत के परिवारवालों ने उनकी तबीयत के बारे में बताया, उनके फैंस के लिए एक राहत की सांस ली। अब खुद नुसरत जहां ने अपनी तबीयत के बारे में फैंस को बताया है। 

पढ़ें: परिवार के बाद अब नुसरत जहां ने खुद दी तबीयत की जानकारी, वीडियो साझा कर बताई क्या थी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें