लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी का कल बुधवार 20 नवंबर को जन्मदिन है। उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू और डंकी जैसी चर्चित फिल्मों की सौगात प्रशंसकों को दी है। ड्रामा, इमोशंस और कॉमेडी की खुराक से भरपूर हिरानी की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अलग उत्साह देखा जाता है। सिर्फ दर्शक ही नहीं, सिनेमा जगत के कई नामी निर्माता-निर्देशक भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं।